Tuesday 24 May 2022

भारत का मध्यकालीन इतिहास - सामान्य ज्ञान प्रश्न

भारत का मध्यकालीन इतिहास - सामान्य ज्ञान प्रश्न

1.बहमनी राज्य वास्तु कला के क्षेत्र में जाना जाता है। इसके बारे में निम्नलिखित में कौन सा कथन गलत है?
[A] हैदराबाद शहर की स्थापना बीजापुर के इब्राहिम आदिल शाही ने की।
[B] बीजपुर को गोलगुंबज सबसे बड़ा गुम्बज है।
[C] हैदराबाद की चार मीनार का निर्माण गोलकुण्डा के मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने कराया।
[D] महमूद गवन ने बीदर में एक कॉलेज बनवाया।

Correct Answer: A [हैदराबाद शहर की स्थापना बीजापुर के इब्राहिम आदिल शाही ने की।]
Notes:
हैदराबाद शहर की स्थापना गोलकुण्डा के राजा मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने 1591 में मुसि नदी के उत्तर किनारे पर की।

2.निम्न में किस प्रदेश के हिस्से कृष्ण देव राय के राज्य में नहीं थे?
[A] केरल
[B] तमिलनाडु
[C] उड़ीसा
[D] महाराष्ट्र

Correct Answer: D [महाराष्ट्र]
Notes:
कृष्णदेव राय दक्षिण भारत के राज्य विजयनगर के सबसे महान राजा थे। उन्होंने 1509 से 1529 तक राज्य किया।

3.कौन से उर्दू कवि असद नाम से कविताएं लिखते थे?
[A] ताकि मिर
[B] मिर्ज़ा ग़ालिब
[C] दुष्यंत
[D] अमीर खुसरो

Correct Answer: B [मिर्ज़ा ग़ालिब]
Notes:
मिर्ज़ा ग़ालिब ग़ालिब उपनाम से कविता लिखते थे। लेकिन वो उससे पहले असद नाम से कविता लिखते थे।

4.महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी थी:-
[A] लाहौर
[B] पटियाला
[C] अमृतसर
[D] जम्मू

Correct Answer: A [लाहौर]
Notes:
महाराजा रणजीत सिंह 1799 से 1837 तक पंजाब के राजा थे। वे अहलूवालिया मिस्ल से थे। उन्होंने एक विशाल राज्य की स्थापना की। उनकी राजधानी लाहौर थी।

5.मुस्लिम राजाओं के आक्रमण से पहले कौन सी प्रथा प्रचलित थी?
[A] पर्दा प्रथा
[B] बाल विवाह
[C] सती प्रथा
[D] दास प्रथा

Correct Answer: D [दास प्रथा]
Notes:
पर्दा प्रथा, बाल विवाह और सती प्रथा मुस्लिम आक्रमणों की देन थी। मुस्लिम राजाओं के अपहरण से महिलाओं, लड़कियों को बचाने के लिए हिंदुओं ने पर्दा प्रथा, बाल विवाह, सती प्रथा, जौहर प्रथा प्रारम्भ की थी। मुस्लिम आक्रमणों से पहले यह कोई प्रथा भारत में नहीं थी।

हालांकि दास प्रथा पहले से प्रचलित थी।
6.कबूलियत और पट्टा किसने शुरू किया?
[A] जहाँगीर
[B] अकबर
[C] हुमायूँ
[D] शेरशाह

Correct Answer: D [शेरशाह]
Notes:
शेरशाह सूरी वंश का एक राजा था जिसने 1540 से 1545 तक राज्य किया। कबूलियत और पट्टा उसने ही प्रारंभ की थी।

7.खुर्रम किसको कहा जाता था?
[A] अकबर
[B] जहाँगीर
[C] शाहजहाँ
[D] औरंगजेब

Correct Answer: C [शाहजहाँ]
Notes:
शाहजहाँ के बचपन का नाम खुर्रम था लेकिन वो शाहजहाँ के नाम से राजा बना।

8.चंगेज खान ने किसके समय भारत पर आक्रमण किया?
[A] कुतुबुद्दीन ऐबक
[B] इल्तुतमिश
[C] अलाउद्दीन खिलजी
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: B [इल्तुतमिश]
Notes:
चंगेज खान मंगोल राजा था जिसने इल्तुतमिश के समय भारत पर आक्रमण किया।

9.गोगुंडा का युध्द किस प्रदेश में हुआ?
[A] गुजरात
[B] राजस्थान
[C] मध्य प्रदेश
[D] उत्तर प्रदेश

Correct Answer: B [राजस्थान]
Notes:
गोगुंडा या हल्दीघाटी का युध्द अकबर के सेनापति मानसिंह और महाराणा प्रताप के बीच 21 जून 1576 को हुआ।

10.राजस्थान में शाकम्भरी किस राजवंश से सम्बंधित है?
[A] गड़हवाल
[B] चौहान
[C] सोलंकी
[D] परमार

Correct Answer: B [चौहान]

No comments:

Post a Comment

Latest post

पठाराची स्थानिक नावे

1) गाविलगडचे पठार – अमरावती 2)  बुलढाण्याचे पठार – बुलढाणा 3) खानापूरचे पठार – सांगली 4) पाचगणीचे पठार – सातारा 5) औंधचे पठार – सातारा ...