24 April 2022

General Science - Chemistry GK In Hindi

General Science - Chemistry GK In Hindi



1.लीसर्गिक एसिड डाई-मैथिलाइड एक ड्रग है, जिसका प्रयोग किस रूप में किया जाता है?
[A] स्टेरॉयड
[B] शामक
[C] दर्द नाशक
[D] भ्रामक औषधि

Correct Answer: D [भ्रामक औषधि]
Notes:
LSD एक भ्रामक ड्रग है जिसके सेवन से व्यक्ति को सब कुछ अच्छा ही अच्छा लगने लगता है और वह एक काल्पनिक लोक में चला जाता है।

2.निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ उर्ध्वपातज है?
1- लोडाइन
2-नैफ्थेलीन
3- कपूर
[A] 1 और 2
[B] 2 और 3
[C] 1 और 3
[D] 1,2 और 3

Correct Answer: D [1,2 और 3]
Notes:
जब कोई पदार्थ गर्म करने पर सीधे ठोस से गैस तथा ठंडा करने पर गैस से सीधे ठोस अवस्था में बदल जाता है ,तो उस क्रिया को ऊर्ध्वपातन और पदार्थ को उर्ध्वपातज कहते हैं।


3.फोटोक्रोमिक लेंस में निम्न परिसर में सबसे अधिक उपयोग किस प्रकार किया जाता है?
[A] पोटेशियम डाइक्रोमेट
[B] सिल्वर क्लोराइड
[C] पोटेशियम फ़ेरेट
[D] फेरिक क्लोराइड

Correct Answer: B [सिल्वर क्लोराइड]
Notes:
फोटोक्रोमिक लेंस में सिल्वर क्लोराइड का सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है।

4.किसी तत्व के तुल्यांकी भार तथा संयोजकता का गुणनफल किसके बराबर होता है?
[A] वाष्प घनत्व
[B] सापेक्ष ताप
[C] परमाणु भार
[D] अणु भार

Correct Answer: A [वाष्प घनत्व]

5.एक परमाणु के तीन आधारभूत अवयव कौनसे है?
[A] प्रोट्रॉन, न्यूट्रॉन तथा आयन
[B] प्रोट्रॉन, न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन
[C] प्रोटियम, ड्यूटीरियम तथा ट्राइटियम
[D] प्रोट्रॉन, न्यूट्रीनोस तथा आयन

Correct Answer: B [प्रोट्रॉन, न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन]

6.किसी परमाणु का रासायनिक व्यवहार निर्भर करता है, उसके?
[A] न्यूक्लियस के प्रोट्रॉनों की संख्या पर
[B] न्यूक्लियस के न्यूट्रॉनों की संख्या पर
[C] न्यूक्लियस के इर्द-गिर्द घूम रहे इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर
[D] न्यूक्लियस में न्यूक्लियानों की संख्या

Correct Answer: A [न्यूक्लियस के प्रोट्रॉनों की संख्या पर]

7.परमाणु न्यूक्लियस बने होते है?
[A] प्रोट्रॉनों और इलेक्ट्रॉनों से
[B] प्रोट्रॉनों और आइसोट्रॉनों से
[C] इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉनों से
[D] प्रोट्रॉनों और न्यूट्रॉनों से

Correct Answer: D [प्रोट्रॉनों और न्यूट्रॉनों से]



8.निम्नलिखित में सर्वाधिक कठोर धातु है?
[A] सोना
[B] लोहा
[C] प्लेटिनम
[D] टंग्स्टन

Correct Answer: D [टंग्स्टन]

9.तरल अवस्था में पाई जाने वाली अधातु है?
[A] ब्रोमीन
[B] नाइट्रोजन
[C] फ्लुओरीन
[D] क्लोरीन

Correct Answer: A [ब्रोमीन]

10.पीतल किसकी मौजूदगी में निरंतर रहें से वायु में रंगहीन हो जाता है?
[A] एल्युमिनियम फॉस्फाइड
[B] हाइड्रोजन सल्फाइड
[C] हाइड्रोजनित वेफर
[D] एल्युमिनियम सल्फाइड

Correct Answer: B [हाइड्रोजन सल्फाइड]

General Science - Physics GK In Hindi

General Science - Physics GK In Hindi

1.लेज़र प्रिंटर में किस तरह के लेज़र का प्रयोग किया जाता है?
[A] अर्धचालक लेजर
[B] एक्ससमेर लेजर
[C] डाई लेजर
[D] गैस लेजर

Correct Answer: A [अर्धचालक लेजर]
Notes:
लेजर प्रिंटर में अर्धचालक लेजर डायोड का प्रयोग किया जाता है। लेजर प्रिंटिंग की शुरुआत 1969 में हुई।

2.टेनिस गेंद के समतल की अपेक्षा ऊँची चोटियों पर अधिक उछलने का क्या कारण है?
[A] काम गुरुत्वाकर्षण
[B] अधिक गुरुत्वाकर्षण
[C] काम घनत्वीय वायु
[D] काम वातावरणीय ताप

Correct Answer: C [काम घनत्वीय वायु]
Notes:
वायु के कम घनत्व होने के कारण ऊँची चोटियों पर समतल स्थान की अपेक्षा टेनिस गेंद अधिक उछलती है।

3.निम्नलिखित में कौन ऊष्मा का सबसे कम चालक है?
[A] चांदी
[B] तांबा
[C] सीसा
[D] पारा

Correct Answer: C [सीसा]
Notes:
चाँदी ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक है जबकि सीसा ऊष्मा का सबसे कम चालक है। तांबा और ऐलुमिनियम अच्छे जबकि पारा बुरे चालक हैं।



4.भारत के पहले उपग्रह लांचर का क्या नाम है?
[A] SLV 1
[B] SLV 2
[C] SLV 3
[D] PSLV 1

Correct Answer: C [SLV 3]
Notes:
SLV 3 भारत का पहला उपग्रह लांचर था जिससे 1979 में 35 किग्रा का रोहिणी उपग्रह छोड़ा गया जो असफल रहा। इसके बाद 1980 में रोहिणी को दोबारा छोड़ा गया जो सफल रहा।

5.अभिक्रिया ऊष्मा निर्भर करती है?
[A] अभिक्रिया के ताप पर
[B] उस पथ पर जिससे अंतिम उत्पाद प्राप्त किया जाता है
[C] अभिकारकों को उत्पादों की भौतिक स्थिति पर
[D] चाहे अभिक्रिया स्थिर दाब पर की गई है या स्थिर आयतन पर

Correct Answer: B [उस पथ पर जिससे अंतिम उत्पाद प्राप्त किया जाता है]

6.तरल पदार्थ का घनत्व गर्म करने से?
[A] कम हो जाता है
[B] बढ़ जाता है
[C] बदलता नही है
[D] दबाव के अनुसार घट या बढ़ जाता है

Correct Answer: A [कम हो जाता है]


7.बहुत उच्च तापमान को मापने के लिए हम प्रयोग करते है?
[A] मर्करी तापमापी
[B] प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी
[C] ताप-वैद्युत उत्तापमापी
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: B [प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी]

8.विकृति विज्ञानी प्रयोगशालाओं में प्रयुक्त सूक्ष्मदर्शी कैसा प्रतिबिम्ब बनाता है?
[A] आवर्धित, आभासी, सीधा प्रतिबिम्ब
[B] ह्रासमान, वास्तविक एवं सीधा प्रतिबिम्ब
[C] आवर्धित, आभासी और प्रतिलोमित प्रतिबिम्ब
[D] ह्रासमान, आभासी और सीधा प्रतिबिम्ब

Correct Answer: A [आवर्धित, आभासी, सीधा प्रतिबिम्ब]

9.तार केबिलों के स्थान पर प्रकाशिक तन्तुओं का प्रयोग किया जाता है, क्योंकिं?
[A] वे प्रबल चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करते है
[B] वे चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न नही करते है
[C] उन्हें वर्धन की आवश्यकता नहीं होती है
[D] वे अधिक सस्ते होते है

Correct Answer: C [उन्हें वर्धन की आवश्यकता नहीं होती है]



10.प्रकाश-विद्युत् प्रभाव, धातु की सतह से किस स्थिति में इलेक्ट्रॉनों के निष्कासन के रूप में व्याख्यायित किया जाता है?
[A] वह गर्म हो जाए
[B] उसे सशक्त विद्युत् क्षेत्र में रख दिया जाए
[C] उपयुक्त तरंग-दैर्ध्य का प्रकाश उस पर गिरे
[D] उपयुक्त वेग के इलेक्ट्रॉन उससे टकराएँ

Correct Answer: C [उपयुक्त तरंग-दैर्ध्य का प्रकाश उस पर गिरे]

Indian Geography GK In Hindi

Indian Geography GK In Hindi

1.भारत की पहली यूरेनियम खान कहाँ है?
[A] जादूगौड़ा
[B] ठुममलपल्ले
[C] दलभूम
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: A [जादूगौड़ा]
Notes:
भारत की पहली यूरेनियम खान झारखंड के सिंहभूम जिले में जादूगौड़ा में है।


2.यूट्रोफिक झील की क्या विशेषता नहीं है?
[A] ये फूलों से घिरी रहती है।
[B] इनमें उच्च पोषक तत्व प्रवाह होता है।
[C] उनमें प्राथमिक उत्पादकता कम पाई जाती है।
[D] उनमें नीली हरी शैवाल पाई जाती है।

Correct Answer: C [उनमें प्राथमिक उत्पादकता कम पाई जाती है।]


3.इनमें से कौन सा पिडमॉन्ट पठार का एक उदाहरण है?
[A] तिब्बत पठार
[B] बोलिविया पठार
[C] मालवा पठार
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: C [मालवा पठार]
Notes:
पिडमॉन्ट पठार वह पठार है जिसकी एक तरफ पहाड़ होता है। मालवा का पठार ऐसा ही पठार है।

4.कौन सा प्रदेश म्यांमार के साथ सीमाएं साझा नहीं करता है?
[A] असम
[B] अरुणांचल प्रदेश
[C] नागालैंड
[D] मणिपुर

Correct Answer: A [असम]
Notes:
भारत के अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, मिज़ोरम और मणिपुर के साथ म्यांमार की सीमाएं हैं। इसके साथ ही अंडमान निकोबार द्वीपसमूह से समुद्री सीमा है।

5.भारत का सबसे लंबा हाईवे है:-
[A] NH 44
[B] NH 1
[C] NH 2
[D] NH 10

Correct Answer: A [NH 44]
Notes:
NH 44 भारत का सबसे लंबा हाईवे है। यह जम्मू से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक है और 3745 किमी लम्बा है।

6.भारत का पहला मिशन चंद्रयान कब लांच हुआ?
[A] 27 अक्टूबर 2007
[B] 28 अक्टूबर 2007
[C] 22 अक्टूबर 2008
[D] 23 अक्टूबर 2007

Correct Answer: C [22 अक्टूबर 2008]
Notes:
भारत ने अपना पहला चंद्रमा को जाने वाला अंतरिक्ष यान चंद्रयान 22 अक्टूबर 2008 को लांच किया। 312 दिन बाद इसका कनेक्शन टूट गया।
2017 में नासा ने बताया कि चंद्रयान -1 ,जिसे नष्ट हुआ मान लिया गया, वह अभी भी कार्य कर रहा है।

7.निम्नलिखित में कौन से क्षेत्र जैव विविधता के हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं:-
1- पश्चिमी हिमालय
2- पूर्वी हिमालय
3- पश्चिमी घाट
4- पूर्वी घाट
[A] 1 & 2
[B] 2 & 3
[C] 3 & 4
[D] 1 & 4

Correct Answer: B [2 & 3]
Notes:
पूर्वी हिमालय और पश्चिमी घाट भारत के दो जैव विविधता हॉटस्पॉट हैं। जैव विविधता हॉटस्पॉट वह क्षेत्र हैं जहां अनेक लुप्त होती प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

8.नदियों और उनकी सहायक नदियों के सन्दर्भ में कौन सा जोड़ा सही नहीं
है?
1. यमुना – सिंध,बेतवा, केन
2. ब्रहमपुत्र – दिबांग,लोहित, तीस्ता
3. नर्मदा – पूर्ण, गिरना, अमरावती
4. कृष्णा – प्राणहिता, मुसी, सिलेरू
[A] 3 और 4
[B] 1, 2 और 3
[C] 2, 3 और 4
[D] उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Correct Answer: B [1, 2 और 3 ]
Notes:
नर्मदा की प्रमुख सहायक नदियाँ तावा, कावेरी, चोरल, मान, इत्यादि हैं।   जबकि कृष्णा नदी की सहायक नदियाँ भीमा, पलेरू, कोयना, तुंगभद्रा इत्यादि हैं।



9.तुंगभद्रा बहुउद्देशीय परियोजना कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच संयुक्त उद्यम है, तुंगभद्रा किसकी सहायक नदी है?
[A] कृष्णा
[B] कावेरी
[C] गोदावरी
[D] साबरमती

Correct Answer: A [कृष्णा ]
Notes:
तुंगभद्रा बहुउदेशीय परियोजना का उपयोग सिंचाई, विद्युत् उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण इत्यादि में किया जाता है, यह 1953 में शुरू हुआ था। तुंगभद्रा बाँध कर्नाटक के बल्लारी जिले में स्थित है।


10.ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करते समय किस स्थान पर यु-टर्न लेती है?
[A] कुला कांगड़ी
[B] लुन्पो गांग्री
[C] नामचा बर्वा
[D] नोइजिन कांगसांग

Correct Answer: C [नामचा बर्वा ]
Notes:
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में भागीरथ ग्लेशियर से निकलती है, यह तिब्बत के बाद भारत और बांग्लादेश में बहती है। इसकी कुल लम्बाई 2900 किलोमीटर है।

World / Physical Geography GK In Hindi

World / Physical Geography GK In Hindi


1.कौन सी नदी में सर्वाधिक पानी है?
[A] नील
[B] अमेजन
[C] मिसिसिपी
[D] थेम्स

Correct Answer: B [अमेजन]
Notes:
अमेज़न ब्राजील की एक नदी है जो जल की मात्रा के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी है।

2.विश्व परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अध्यक्ष कौन हैं?
[A] युकिया अमानो
[B] बान की मून
[C] हैंस बलिक्स
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: A [युकिया अमानो]
Notes:
IAEA (वर्ल्ड एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) की स्थापना 1957 में हुई। इसका उद्देश्य परमाणु का शांति औऱ ऊर्जा का प्रयोग करना है।
इसका हेडक्वार्टर वियना (ऑस्ट्रिया) में है और वर्तमान अध्यक्ष युकिया अमानो है।

3.निम्नलिखित में से कौन सी नदी सागर में सर्वाधिक जल की मात्रा का निर्वहन करती है?
[A] नील
[B] अमेज़न
[C] मिस्सिसिपी मिसौरी
[D] टेम्स


Correct Answer: B [अमेज़न ]
Notes:
अमेज़न नदी पेरू में रिओ मोंतारो नामक स्थान से निकलती है, इसकी कुल लम्बाई 6,992.6 किलोमीटर है। इसका जल प्रवाह तंत्र 70,50,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।


4.दश्त-ए-मार्गो जिसे मृत्यु का मरुस्थल भी कहा जाता है, किस देश में स्थित है?
[A] कजाखस्तान
[B] सऊदी अरब
[C] अफ़ग़ानिस्तान
[D] चीन

Correct Answer: C [अफ़ग़ानिस्तान ]
Notes:
दश्त-ए-मार्गो मरुस्थल अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण में हेलमंद और निमरूज़ क्षेत्र में स्थित है। यह विश्व का 20वां सबसे बड़ा मरुस्थल है।

5.भौतिक भूगोल और मानवीय भूगोल का अध्ययन किस में किया जाता है?
[A] राजनीतिक भूगोल
[B] भू-गर्भ शास्त्र
[C] जैव भूगोल
[D] अन्थ्रोपोलोजी

Correct Answer: C [जैव भूगोल ]
Notes:
मानव भूगोल और भौतिक भूगोल के बीच के अध्ययन को जैव भूगोल कहा जाता है। जैव भूगोल में पौधों, पारिस्थितिकी तंत्र तथा पर्यावरण भूगल का अध्ययन किया जाता है।

6.विश्व के मैन्ग्रोव क्षेत्र में सर्वाधिक हिस्सा किस देश का है?
[A] इंडोनेशिया
[B] ब्राज़ील
[C] मेक्सिको
[D] ऑस्ट्रेलिया

Correct Answer: A [इंडोनेशिया ]
Notes:
इंडोनेशिया में विश्व के कुल मैन्ग्रोव क्षेत्र का 21% हिस्सा विद्यमान है, इसके बाद ब्राज़ील में 9%, ऑस्ट्रेलिया 7%, मेक्सिको 5% और नाइजीरिया 5% हिस्सा मौजूद है।

7.कम्पाला किस अफ्रीकी देश की राजधानी है?
[A] यूगांडा
[B] ज़ाम्बिया
[C] केन्या
[D] अंगोला

Correct Answer: A [यूगांडा ]
Notes:
कम्पाला यूगांडा की राजधानी व सबसे बड़ा शहर है। यह विश्व का 13वां सबसे तेज़ बढ़ता हुआ शहर है। जीवन स्तर के लिहाज़ से यह उत्तरी अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ नगरों में से एक है।

8.KLM एयरवेज किस देश से सम्बंधित है?
[A] कुवैत
[B] नीदरलैंड्स
[C] जापान
[D] केन्या

Correct Answer: B [नीदरलैंड्स ]
Notes:
KLM का पूरा नाम Koninklijke Luchtvaart Maatschappij है। यह नीदरलैंड्स की कंपनी है, इस एयरवेज कंपनी की स्थापना 7 अक्टूबर, 1919 को की गयी थी।

9.निम्नलिखित में से विश्व का सबसे लम्बा ज्वारनदीमुख (एस्चुएरी) कौन सा है?
[A] ऑरेंज रिवर एस्चुएरी
[B] ग्रेट बे
[C] ओब की खाड़ी
[D] सेन फ्रांसिस्को खाड़ी

Correct Answer: C [ओब की खाड़ी ]
Notes:
ओब की खाड़ी विश्व का सबसे लम्बा ज्वारनदीमुख है, यह उत्तरी रूस में आर्कटिक महासागर में ओब नदी के मुहाने पर स्थित है। इसकी लम्बाई लगभग 1,000 किलोमीटर है।




10.निम्नलिखित में से किस देश को “हजारों झीलों का स्थान” कहा जाता है?
[A] नॉर्वे
[B] स्वीडन
[C] फ़िनलैंड
[D] एस्टोनिया

Correct Answer: C [फ़िनलैंड ]
Notes:
फ़िनलैंड में 1,87,888 झीलें हैं, यह विश्व में सर्वाधिक है।

Indian Culture GK In Hindi

Indian Culture GK In Hindi


1.निम्नलिखित में कौन सा भारत में शास्त्रीय नृत्य नहीं है?
[A] कत्थक
[B] सत्रीय
[C] मणिपुरी
[D] भांगड़ा

Correct Answer: D [भांगड़ा ]
Notes:
संगीत नाटक अकादमी के अनुसार भारत में भरतनाट्यम, कथक, कुचीपुडी, ओडिशी, कथकली, सत्रिया, मणिपुरी और मोहिनीयाट्टम शास्त्रीय नृत्य हैं।

2.भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की यूनेस्को सूची में निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?
[A] कालबेलिया
[B] योग
[C] माच
[D] रामलीला

Correct Answer: C [माच]
Notes:
माच भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र से लोक थिएटर का एक रूप है।ऐसा माना जाता है कि राजस्थान के ख्याल रंगमंच के रूप में इसका जन्म हुआ था।यह अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की यूनेस्को सूची में मौजूद नहीं है।


3.निम्नलिखित में क्या आम की प्रजाति नहीं है?
[A] बंगनपल्ले
[B] अल्फोंसो
[C] सिंदूरा
[D] लाल केला

Correct Answer: D [लाल केला]
Notes:
लाल केला, केले की एक प्रजाति है। यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड जैसे देशों में होती है लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी शुरू हो गई है।



4.भारतीय मंदिरों में से कौन सी विशेषताएं मिस्र के मंदिरों के पायलन्स जैसा दिखती हैं?
[A] लाट
[B] विमान
[C] गोपुर
[D] शिखर

Correct Answer: C [गोपुर]
Notes:
भारतीय मंदिरों में गोपुर मिस्र के मंदिरों के पायलन्स जैसे दिखते हैं।


5.कंबला खेल कहाँ का खेल है?
[A] कर्नाटक
[B] गुजरात
[C] तमिलनाडु
[D] महाराष्ट्र

Correct Answer: A [कर्नाटक]
Notes:
कंबला खेल कर्नाटक का शहर है।


6.ठुमरी गायक गिरिजा देवी किस घराने से हैं?
[A] बनारस घराना
[B] आगरा घराना
[C] किराना घराना
[D] लखनऊ घराना

Correct Answer: A [बनारस घराना]
Notes:
गिरिजा देवी भारत की शास्त्रीय गायक हैं। उन्होंने ठुमरी गायन का उत्थान किया। वो बनारस घराने से ताल्लुक रखती हैं।

7.ऐलोरा का कैलाशनाथ मंदिर किसने बनवाया?
[A] राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम
[B] नरसिंहवर्मन द्वितीय
[C] राष्ट्रकूट राजा कृष्ण द्वितीय
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: A [राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम ]
Notes:
ऐलोरा का कैलाशनाथ मंदिर राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम ने बनवाया। यह चट्टान स्थित प्रसिद्ध कला है। ऐलोरा के 34 मठों और गुफाओं में से कैलाशनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध है।

8.निम्नलिखित में कौन सा गुरुनानक का जन्म स्थान है?
[A] शकरगढ़
[B] सुल्तानपुर
[C] ननकाना साहिब
[D] शाहकोट

Correct Answer: C [ननकाना साहिब]
Notes:
गुरु नानक का जन्म 1469 में ननकाना साहिब में खत्री परिवार में हुआ था। वो सिख धर्म के संस्थापक थे।


9.1893 में गणेश महोत्सव किसने शुरू किया?
[A] गणेश दामोदर सावरकर
[B] विनोबा भावे
[C] लोकमान्य तिलक
[D] नाना पाटिल

Correct Answer: C [लोकमान्य तिलक]
Notes:
1893 में गणेश महोत्सव लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने शुरू कराया। इससे इस त्यौहार को राष्ट्रीय पहचान मिली।


10.निम्नलिखित में किस राजा के निधन पर कवि ने “आद्या धारा निराधारा, निरालम्बा सरस्वती” इस प्रकार की कविता से शोक प्रकट किया?
[A] नागभट्ट प्रथम
[B] मिहिरभोज
[C] अशोक
[D] भोज परमार


Correct Answer: D [भोज परमार]
Notes:
धार के राजा भोज परमार एक प्रसिद्ध राजा थे। वो एक महान विद्वान थे। उन्हें कविराज कहा जाता था। उनके निधन पर कवि ने लिखा था:-
अद्य धारा निराधारा निरालंबा सरस्वती।
पण्डिताः खण्डिताः सर्वे भोजराजे दिवं गते ॥
(आज भोजराज के दिवंगत हो जाने से धारा नगरी निराधार हो गयी है ; सरस्वती बिना आलम्ब की हो गयी हैं और सभी पंडित खंडित हैं।)

Indian Polity & Constitution GK In Hindi

Indian Polity & Constitution GK In Hindi

1.लोकतंत्र को “लोगों का लोगों द्वारा और लोगों के लिए ” शासन किसने बताया?
[A] अब्राहम लिंकन
[B] प्लेटो
[C] जार्ज बुश
[D] विंस्टन चर्चिल

Correct Answer: A [अब्राहम लिंकन]
Notes:
अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति थे जिन्होंने लोकतंत्र को “लोगों का लोगों द्वारा और लोगों के लिए” शासन बताया।

2.भारतीय संविधान की व्याख्या करने वाली अंतिम संस्था कौन सी है?
[A] सुप्रीम कोर्ट
[B] संसद
[C] लोकसभा
[D] राष्ट्रपति

Correct Answer: A [सुप्रीम कोर्ट]

3.भारतीय संविधान के अनुसार किसी राज्य की विधानसभा में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं?
[A] 500
[B] 550
[C] 600
[D] 700

Correct Answer: A [500]
Notes:
भारतीय संविधान के अनुसार किसी राज्य की विधानसभा में 500 से अधिक और 60 से कम सदस्य नहीं हो सकते। हालांकि गोवा और मणिपुर इसके अपवाद हैं।

4.निम्नलिखित में कौन सी वर्ष पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विपक्ष में बैठी?
[A] 1973
[B] 1975
[C] 1976
[D] 1977

Correct Answer: D [1977]
Notes:
1947 में देश की स्वतंत्रता के 30 वर्ष पश्चात 1977 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहली बार हार का स्वाद चखा।

5.भारत के संविधान में अभिव्यक्ति का अधिकार:-
[A] तृतीय खंड में प्रतिष्ठापित है।
[B] निश्चित है।
[C] विधायिका द्वारा कम नहीं किया जा सकता।
[D] इमरजेंसी के टाइम पर खत्म किया जा सकता है।

Correct Answer: C [विधायिका द्वारा कम नहीं किया जा सकता।]

6.भारतीय संविधान की दूसरी अनुसूची में निम्नलिखित में किसके वेतनों का प्रावधान है?
[A] लोकसभा स्पीकर
[B] राष्ट्रपति
[C] राज्यपाल
[D] उपरोक्त सभी

Correct Answer: D [उपरोक्त सभी]
Notes:
भारतीय संविधान की दूसरी अनुसूची में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, लोकसभा स्पीकर, ऑडिटर जनरल,जज राज्य नियंत्रकों के वेतन का प्रावधान है।

7.निम्नलिखित में कौन सा राज्य भारतीय संविधान की सोलहवीं अनुसूची में नही है?
[A] मेघालय
[B] मणिपुर
[C] मिज़ोरम
[D] त्रिपुरा

Correct Answer: B [मणिपुर]
Notes:
भारतीय संविधान की सोलहवीं अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणांचल प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन का प्रावधान है।

8.भारतीय संविधान में दसवीं अनुसूची किसके द्वारा शामिल हुई?
[A] 49वें संविधान संशोधन
[B] 52वें संविधान संशोधन
[C] 43वें संविधान संशोधन
[D] 47वें संविधान संशोधन

Correct Answer: B [52वें संविधान संशोधन]
Notes:
भारतीय संविधान के 52वें संशोधन द्वारा दसवीं अनुसूची जोड़ी गयी। इसे गैर दलबदल अधिनियम भी कहते हैं। यह 1985 में राजीव गांधी की सरकार के समय पारित हुआ। इसमें दलबदल नेताओं की सांसद/ विधायक सदस्यता रद्द होने के प्रावधान हैं।

9.यदि कोई विधेयक संसद के एक सदन में पास हो जाये लेकिन दूसरे में लंबित हो तो संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक कितने समय के लिए बुलाई जा सकती है?
[A] 2 माह
[B] 4 माह
[C] 6 माह
[D] 8 माह

Correct Answer: C [6 माह]

10.निम्नलिखित में कौन सा कथन UPSC के बारे में सही नहीं है?
[A] UPSC अपनी वार्षिक रिपोर्ट राष्ट्रपति के सामने पेश करती है।
[B] UPSC के चेयरमैन को केंद्र सरकार के आदेश से हटाया जा सकता है।
[C] UPSC की संरचना राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित होती है।
[D] सभी कथन सत्य हैं।

Correct Answer: B [UPSC के चेयरमैन को केंद्र सरकार के आदेश से हटाया जा सकता है।]
Notes:
UPSC या अन्य किसी लोक सेवा आयोग के चेयरमैन या किसी सदस्य का निलंबन संविधान के अनुच्छेद 317 में है। UPSC, JPSC या किसी राज्य सेवा आयोग को दुर्व्यवहार के आधार पर उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।

23 April 2022

Indian History GK In Hindi

Indian History GK In Hindi


1.महात्मा गांधी ने कांग्रेस के केवल एक अधिवेशन की अध्यक्षता की थी, वह अधिवेशन किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
[A] बेलगाम
[B] फैजपुर
[C] इलाहाबाद
[D] कराची

Correct Answer: A [बेलगाम ]
Notes:
गांधीजी ने कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन की अध्यक्षता की थी, यह अधिवेशन वर्ष 1924 में कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित किया गया था?

2.निम्नलिखित में से किसे आर्थिक राष्ट्रवाद का पथ-प्रदर्शक माना जाता है?
[A] मदन मोहन मालवीय
[B] आर.सी. दत्त
[C] बिपिन चन्द्र पाल
[D] गोपाल कृष्ण गोखले

Correct Answer: B [आर.सी. दत्त ]
Notes:
रोमेश चन्द्र दत्त को आर्थिक राष्ट्रवाद का पथ-प्रदर्शक माना जाता है, उन्होंने “The Economic History of India” नामक पुस्तक भी लिखी।


3.इनमे से बंगाल के किस  शासक ने ज़र्बे मुर्शिदाबाद नामक सिक्का जारी किया?
[A] मीर जाफर
[B] मीर कासिम
[C] मुर्शिद कुली खान
[D] शुजा-उद-दीन मुहम्मद खान

Correct Answer: C [मुर्शिद कुली खान ]
Notes:
मुर्शिद कुली खान बंगाल के पहले नवाब थे, उनका कार्यकाल 1717 से 1727 ईसवी तक था। उसने मख्सुदाबाद का नाम बदलकर मुर्शिदाबाद कर दिया। जैसे ही मुग़ल सम्राट फर्रुखसियार ने  नाम परिवर्तन तो मंज़ूरी दी, मुर्शिद कुली खान ने नयी टकसाल से ज़र्बे-मुर्शिदाबाद नामक सिक्के जारी किये।



4.“केवल पागलखाने के बाहर खड़े पागल लोग ही आजादी की बातें कर और सोच सकते हैं”
स्वराज के सन्दर्भ में यह कथन किसने कहा था?
[A] लार्ड हार्डिंग
[B] बाल गंगाधर तिलक
[C] गोपाल कृष्ण गोखले
[D] फ़िरोज़ शाह मेहता

Correct Answer: C [गोपाल कृष्ण गोखले ]
Notes:
1907 के सूरत अधिवेशन में कांग्रेस का विभाजन होने के बाद, नरम दल का नेतृत्व गोपाल कृष्ण गोखले ने किया। गरम दल के नेताओं द्वारा स्वराज के विचार को बल देने के पर गोपाल कृष्ण गोखले ने उपरोक्त कथन कहा था।

5.नीचे दिए गए विकल्पों का अवलोकन कीजिये :
1 फ्रेंच
2 ब्रिटिश
3 पुर्तगाली
4 डच
सुवाली की लड़ाई उपरोक्त किन के बीच लड़ी गयी?
[A] 1 और 2
[B] 2 और 3
[C] 3 और 4
[D] 1 और 4

Correct Answer: C [3 और 4 ]
Notes:
सुवाली की लड़ाई अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच 29-30 नवम्बर, 1612 को सूरत के निकट लड़ी गयी। इस लड़ाई से भारत   में पुर्तगालियों का व्यापारिक एकाधिकार समाप्त होने लगा और दूसरी ओर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का विस्तार शुरू हुआ।


6.1905 में बंगाल के विभाजन के बाद बंगाल में कई आन्दोलन हुए जैसे बहिष्कार, स्वदेशी, राष्ट्रीय शिक्षा इत्यादि। इनमे से “बहिष्कार” आन्दोलन किस से प्रेरित था?
[A] दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गाँधी द्वारा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार
[B] चीनी लोगों द्वारा अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार
[C] आयरिश लोगों द्वारा ब्रिटिश लैंड एजेंट्स का बहिष्कार
[D] चीनी लोगों द्वारा जापानी उत्पादों का बहिष्कार

Correct Answer: B [चीनी लोगों द्वारा अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार ]
Notes:
चीनी लोगों द्वारा अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार 1905 में किया था, और बंगाल में भी उससे प्रेरित होकर 1905 में ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार किया गया। यह बहिष्कार बंगाल के विभाजन के विरोध में किया गया था।


7.साइमन कमीशन की नियुक्ति किस वाइसराय के कार्यकाल में की गयी?
[A] लार्ड वेलिंगटन
[B] लार्ड इरविन
[C] लार्ड रीडिंग
[D] लार्ड चेम्सफोर्ड

Correct Answer: B [लार्ड इरविन]
Notes:
साइमन कमीशन का गठन सर जॉन अल्ल्सेब्रूक साइमन की अध्यक्षता में किया गया था, इस आयोग में ब्रिटिश संसद के 7 सदस्य थे। यह कमीशन 1928 में भारत में पहुंचा, इसका गठन नवम्बर, 1927 में किया गया था। इस आयोग का उद्देश्य भारत में संवेधानिक सुधार की प्रगति का निरिक्षण करना था।

8.इनमे से किन व्यक्तिओं की विचारधारा समान थी?
[A] गोपाल कृष्ण गोखले और बाल गंगाधर तिलक
[B] बाल गंगाधर तिलक और दादाभाई नोरोजी
[C] चितरंजन दास और मोती लाल नेहरु
[D] सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. पट्टाभी सीतारमैया

Correct Answer: C [चितरंजन दास और मोती लाल नेहरु ]
Notes:
चितरंजन दास ने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान “स्वराज” पार्टी की स्थापना की थी।  वे अनुशीलन समिति से भी जुड़े रहे।  मोतीलाल नेहरु भी स्वराज पार्टी के सदस्य थे।

9.निम्नलिखित में से किस गवर्नर के कार्यकाल में अंग्रेजों ने कुर्ग पर कब्ज़ा किया?
[A] लार्ड विलियम बेंटिंक
[B] लार्ड ऑकलैंड
[C] लार्ड एलेनबोरो
[D] लार्ड कॉर्नवालिस

Correct Answer: A [लार्ड विलियम बेंटिंक ]
Notes:
1834 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और कुर्ग के राजा के बीच एक लघु युद्ध हुआ, इस युद्ध में कुर्ग के राजा की हार हुई और कुर्ग पर अंग्रेजों का कब्ज़ा हो गया। इस दौरान लार्ड विलियम बेंटिंक गवर्नर जनरल थे।

10.“फैथ इज ए बैटल” किसकी जीवनी है?
[A] मोहम्मद अली जिन्नाह
[B] खान अब्दुल गफ्फार खान
[C] मौलाना अबुल कलाम आजाद
[D] उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Correct Answer: B [खान अब्दुल गफ्फार खान ]
Notes:
“फैथ इज ए बैटल” अब्दुल गफ्फार खान की जीवनी है, इस पुस्तक को डी.जी. तेंदुलकर ने लिखा था।