Saturday 23 April 2022

Indian History GK In Hindi

Indian History GK In Hindi


1.महात्मा गांधी ने कांग्रेस के केवल एक अधिवेशन की अध्यक्षता की थी, वह अधिवेशन किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
[A] बेलगाम
[B] फैजपुर
[C] इलाहाबाद
[D] कराची

Correct Answer: A [बेलगाम ]
Notes:
गांधीजी ने कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन की अध्यक्षता की थी, यह अधिवेशन वर्ष 1924 में कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित किया गया था?

2.निम्नलिखित में से किसे आर्थिक राष्ट्रवाद का पथ-प्रदर्शक माना जाता है?
[A] मदन मोहन मालवीय
[B] आर.सी. दत्त
[C] बिपिन चन्द्र पाल
[D] गोपाल कृष्ण गोखले

Correct Answer: B [आर.सी. दत्त ]
Notes:
रोमेश चन्द्र दत्त को आर्थिक राष्ट्रवाद का पथ-प्रदर्शक माना जाता है, उन्होंने “The Economic History of India” नामक पुस्तक भी लिखी।


3.इनमे से बंगाल के किस  शासक ने ज़र्बे मुर्शिदाबाद नामक सिक्का जारी किया?
[A] मीर जाफर
[B] मीर कासिम
[C] मुर्शिद कुली खान
[D] शुजा-उद-दीन मुहम्मद खान

Correct Answer: C [मुर्शिद कुली खान ]
Notes:
मुर्शिद कुली खान बंगाल के पहले नवाब थे, उनका कार्यकाल 1717 से 1727 ईसवी तक था। उसने मख्सुदाबाद का नाम बदलकर मुर्शिदाबाद कर दिया। जैसे ही मुग़ल सम्राट फर्रुखसियार ने  नाम परिवर्तन तो मंज़ूरी दी, मुर्शिद कुली खान ने नयी टकसाल से ज़र्बे-मुर्शिदाबाद नामक सिक्के जारी किये।



4.“केवल पागलखाने के बाहर खड़े पागल लोग ही आजादी की बातें कर और सोच सकते हैं”
स्वराज के सन्दर्भ में यह कथन किसने कहा था?
[A] लार्ड हार्डिंग
[B] बाल गंगाधर तिलक
[C] गोपाल कृष्ण गोखले
[D] फ़िरोज़ शाह मेहता

Correct Answer: C [गोपाल कृष्ण गोखले ]
Notes:
1907 के सूरत अधिवेशन में कांग्रेस का विभाजन होने के बाद, नरम दल का नेतृत्व गोपाल कृष्ण गोखले ने किया। गरम दल के नेताओं द्वारा स्वराज के विचार को बल देने के पर गोपाल कृष्ण गोखले ने उपरोक्त कथन कहा था।

5.नीचे दिए गए विकल्पों का अवलोकन कीजिये :
1 फ्रेंच
2 ब्रिटिश
3 पुर्तगाली
4 डच
सुवाली की लड़ाई उपरोक्त किन के बीच लड़ी गयी?
[A] 1 और 2
[B] 2 और 3
[C] 3 और 4
[D] 1 और 4

Correct Answer: C [3 और 4 ]
Notes:
सुवाली की लड़ाई अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच 29-30 नवम्बर, 1612 को सूरत के निकट लड़ी गयी। इस लड़ाई से भारत   में पुर्तगालियों का व्यापारिक एकाधिकार समाप्त होने लगा और दूसरी ओर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का विस्तार शुरू हुआ।


6.1905 में बंगाल के विभाजन के बाद बंगाल में कई आन्दोलन हुए जैसे बहिष्कार, स्वदेशी, राष्ट्रीय शिक्षा इत्यादि। इनमे से “बहिष्कार” आन्दोलन किस से प्रेरित था?
[A] दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गाँधी द्वारा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार
[B] चीनी लोगों द्वारा अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार
[C] आयरिश लोगों द्वारा ब्रिटिश लैंड एजेंट्स का बहिष्कार
[D] चीनी लोगों द्वारा जापानी उत्पादों का बहिष्कार

Correct Answer: B [चीनी लोगों द्वारा अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार ]
Notes:
चीनी लोगों द्वारा अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार 1905 में किया था, और बंगाल में भी उससे प्रेरित होकर 1905 में ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार किया गया। यह बहिष्कार बंगाल के विभाजन के विरोध में किया गया था।


7.साइमन कमीशन की नियुक्ति किस वाइसराय के कार्यकाल में की गयी?
[A] लार्ड वेलिंगटन
[B] लार्ड इरविन
[C] लार्ड रीडिंग
[D] लार्ड चेम्सफोर्ड

Correct Answer: B [लार्ड इरविन]
Notes:
साइमन कमीशन का गठन सर जॉन अल्ल्सेब्रूक साइमन की अध्यक्षता में किया गया था, इस आयोग में ब्रिटिश संसद के 7 सदस्य थे। यह कमीशन 1928 में भारत में पहुंचा, इसका गठन नवम्बर, 1927 में किया गया था। इस आयोग का उद्देश्य भारत में संवेधानिक सुधार की प्रगति का निरिक्षण करना था।

8.इनमे से किन व्यक्तिओं की विचारधारा समान थी?
[A] गोपाल कृष्ण गोखले और बाल गंगाधर तिलक
[B] बाल गंगाधर तिलक और दादाभाई नोरोजी
[C] चितरंजन दास और मोती लाल नेहरु
[D] सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. पट्टाभी सीतारमैया

Correct Answer: C [चितरंजन दास और मोती लाल नेहरु ]
Notes:
चितरंजन दास ने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान “स्वराज” पार्टी की स्थापना की थी।  वे अनुशीलन समिति से भी जुड़े रहे।  मोतीलाल नेहरु भी स्वराज पार्टी के सदस्य थे।

9.निम्नलिखित में से किस गवर्नर के कार्यकाल में अंग्रेजों ने कुर्ग पर कब्ज़ा किया?
[A] लार्ड विलियम बेंटिंक
[B] लार्ड ऑकलैंड
[C] लार्ड एलेनबोरो
[D] लार्ड कॉर्नवालिस

Correct Answer: A [लार्ड विलियम बेंटिंक ]
Notes:
1834 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और कुर्ग के राजा के बीच एक लघु युद्ध हुआ, इस युद्ध में कुर्ग के राजा की हार हुई और कुर्ग पर अंग्रेजों का कब्ज़ा हो गया। इस दौरान लार्ड विलियम बेंटिंक गवर्नर जनरल थे।

10.“फैथ इज ए बैटल” किसकी जीवनी है?
[A] मोहम्मद अली जिन्नाह
[B] खान अब्दुल गफ्फार खान
[C] मौलाना अबुल कलाम आजाद
[D] उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Correct Answer: B [खान अब्दुल गफ्फार खान ]
Notes:
“फैथ इज ए बैटल” अब्दुल गफ्फार खान की जीवनी है, इस पुस्तक को डी.जी. तेंदुलकर ने लिखा था।

No comments:

Post a Comment

Latest post

प्राण्यांचे वर्गीकरण आणि त्यांची उदाहरणे....

**संघ                       उदाहरणे ..........…....................................... 1)पोरीफेरा   -  स्पंज, सायकॉन, ( रंध्री )        ...