Sunday 24 April 2022

World / Physical Geography GK In Hindi

World / Physical Geography GK In Hindi


1.कौन सी नदी में सर्वाधिक पानी है?
[A] नील
[B] अमेजन
[C] मिसिसिपी
[D] थेम्स

Correct Answer: B [अमेजन]
Notes:
अमेज़न ब्राजील की एक नदी है जो जल की मात्रा के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी है।

2.विश्व परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अध्यक्ष कौन हैं?
[A] युकिया अमानो
[B] बान की मून
[C] हैंस बलिक्स
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: A [युकिया अमानो]
Notes:
IAEA (वर्ल्ड एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) की स्थापना 1957 में हुई। इसका उद्देश्य परमाणु का शांति औऱ ऊर्जा का प्रयोग करना है।
इसका हेडक्वार्टर वियना (ऑस्ट्रिया) में है और वर्तमान अध्यक्ष युकिया अमानो है।

3.निम्नलिखित में से कौन सी नदी सागर में सर्वाधिक जल की मात्रा का निर्वहन करती है?
[A] नील
[B] अमेज़न
[C] मिस्सिसिपी मिसौरी
[D] टेम्स


Correct Answer: B [अमेज़न ]
Notes:
अमेज़न नदी पेरू में रिओ मोंतारो नामक स्थान से निकलती है, इसकी कुल लम्बाई 6,992.6 किलोमीटर है। इसका जल प्रवाह तंत्र 70,50,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।


4.दश्त-ए-मार्गो जिसे मृत्यु का मरुस्थल भी कहा जाता है, किस देश में स्थित है?
[A] कजाखस्तान
[B] सऊदी अरब
[C] अफ़ग़ानिस्तान
[D] चीन

Correct Answer: C [अफ़ग़ानिस्तान ]
Notes:
दश्त-ए-मार्गो मरुस्थल अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण में हेलमंद और निमरूज़ क्षेत्र में स्थित है। यह विश्व का 20वां सबसे बड़ा मरुस्थल है।

5.भौतिक भूगोल और मानवीय भूगोल का अध्ययन किस में किया जाता है?
[A] राजनीतिक भूगोल
[B] भू-गर्भ शास्त्र
[C] जैव भूगोल
[D] अन्थ्रोपोलोजी

Correct Answer: C [जैव भूगोल ]
Notes:
मानव भूगोल और भौतिक भूगोल के बीच के अध्ययन को जैव भूगोल कहा जाता है। जैव भूगोल में पौधों, पारिस्थितिकी तंत्र तथा पर्यावरण भूगल का अध्ययन किया जाता है।

6.विश्व के मैन्ग्रोव क्षेत्र में सर्वाधिक हिस्सा किस देश का है?
[A] इंडोनेशिया
[B] ब्राज़ील
[C] मेक्सिको
[D] ऑस्ट्रेलिया

Correct Answer: A [इंडोनेशिया ]
Notes:
इंडोनेशिया में विश्व के कुल मैन्ग्रोव क्षेत्र का 21% हिस्सा विद्यमान है, इसके बाद ब्राज़ील में 9%, ऑस्ट्रेलिया 7%, मेक्सिको 5% और नाइजीरिया 5% हिस्सा मौजूद है।

7.कम्पाला किस अफ्रीकी देश की राजधानी है?
[A] यूगांडा
[B] ज़ाम्बिया
[C] केन्या
[D] अंगोला

Correct Answer: A [यूगांडा ]
Notes:
कम्पाला यूगांडा की राजधानी व सबसे बड़ा शहर है। यह विश्व का 13वां सबसे तेज़ बढ़ता हुआ शहर है। जीवन स्तर के लिहाज़ से यह उत्तरी अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ नगरों में से एक है।

8.KLM एयरवेज किस देश से सम्बंधित है?
[A] कुवैत
[B] नीदरलैंड्स
[C] जापान
[D] केन्या

Correct Answer: B [नीदरलैंड्स ]
Notes:
KLM का पूरा नाम Koninklijke Luchtvaart Maatschappij है। यह नीदरलैंड्स की कंपनी है, इस एयरवेज कंपनी की स्थापना 7 अक्टूबर, 1919 को की गयी थी।

9.निम्नलिखित में से विश्व का सबसे लम्बा ज्वारनदीमुख (एस्चुएरी) कौन सा है?
[A] ऑरेंज रिवर एस्चुएरी
[B] ग्रेट बे
[C] ओब की खाड़ी
[D] सेन फ्रांसिस्को खाड़ी

Correct Answer: C [ओब की खाड़ी ]
Notes:
ओब की खाड़ी विश्व का सबसे लम्बा ज्वारनदीमुख है, यह उत्तरी रूस में आर्कटिक महासागर में ओब नदी के मुहाने पर स्थित है। इसकी लम्बाई लगभग 1,000 किलोमीटर है।




10.निम्नलिखित में से किस देश को “हजारों झीलों का स्थान” कहा जाता है?
[A] नॉर्वे
[B] स्वीडन
[C] फ़िनलैंड
[D] एस्टोनिया

Correct Answer: C [फ़िनलैंड ]
Notes:
फ़िनलैंड में 1,87,888 झीलें हैं, यह विश्व में सर्वाधिक है।

No comments:

Post a Comment

Latest post

चालू घडामोडी :- 15 एप्रिल 2024

◆ नवीन शिक्षण धोरणानुसार नव्या पद्धतीने शिक्षण देण्यासोबतच नवे नेतृत्व घडवण्यासाठी प्रेरणा उत्सवाची सुरुवात वडनगर गुजरात येथून करण्यात येणा...