Sunday 24 April 2022

Madhya Pradesh GK In Hindi

Madhya Pradesh GK In Hindi



1.‘कालिदास सम्मान’ किस क्षेत्र में दिया जाता है?
[A] संगीत
[B] नृत्य
[C] सहित्य
[D] सिनेमा

Correct Answer: C [सहित्य]
Notes:
कालिदास सम्मान की शुरुआत 1980-81 में हुई। यह साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है। इसमें विजेता को 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।

2.कलचुरी राजवंश किस प्रदेश से सम्बंधित है?
[A] उत्तर प्रदेश
[B] केरल
[C] कर्नाटक
[D] मध्य प्रदेश

Correct Answer: D [मध्य प्रदेश]

3.घाटीगाँव वन्यजीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?
[A] झारखंड
[B] बिहार
[C] महाराष्ट्र
[D] मध्य प्रदेश

Correct Answer: D [मध्य प्रदेश]
Notes:
घाटीगाँव वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में है और 511 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यहाँ चीतल, बंदर, नीलगाय, लकड़बग्घा आदि पाए जाते हैं।

4.करेरा वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ है?
[A] मध्य प्रदेश
[B] तमिलनाडु
[C] उत्तर प्रदेश
[D] पंजाब

Correct Answer: A [मध्य प्रदेश]
Notes:
करेरा वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में है और इसका क्षेत्रफल 202 वर्ग किमी है जिसमें 146 वर्ग किमी प्राइवेट भूमि है। इसकी स्थापना 1981 में हुई। यह पक्षियों का क्षेत्र है।

5.माधव राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?
[A] उत्तर प्रदेश
[B] मध्य प्रदेश
[C] उत्तराखंड
[D] कर्नाटक

Correct Answer: B [मध्य प्रदेश]
Notes:
माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में है और ग्वालियर क्षेत्र में है। यह उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में है और 354 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहाँ अनेक जंगली पर्वत, घास के मैदान हैं। यह जैवविविधता सम्पन्न क्षेत्र है। यहां खैर, सलाई, धावड़ा आदि के पेड़ पाए जाते हैं और चिंकारा ,चीतल, नीलगाय, सांबर, चौसिंघा आदि जानवर पाये जाते हैं।

6.निम्नलिखित में कौन सी नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश में नहीं है?
[A] चंबल
[B] बनास
[C] वैनगंगा
[D] शिप्रा


Correct Answer: B [बनास]
Notes:
बनास नदी राजस्थान के अरावली पहाड़ो से निकलती है। चंबल इंदौर के महो कस्बे से, शिप्रा धार में विंध्य श्रेणी से और वैनगंगा सियोनी जिले में सतपुड़ा से निकलती है।

7.मध्य प्रदेश में स्थित कितने बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को, मैन और बायोस्फीयर रिजर्व कार्यक्रम के आधार पर विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल हैं?
[A] 2
[B] 3
[C] 4
[D] 5


Correct Answer: A [2]
Notes:
यूनेस्को के अनुसार दुनिया के 120 देशों में 651 अभ्यारण्य हैं जिनमें 18 भारत में हैं इनमें 3 मध्य प्रदेश में हैं जिनमें से 2 स्कीम में शामिल हैं।

8.भगोरिया लोकनृत्य मध्य प्रदेश की किस जनजाति से संबंधित है?
[A] भील
[B] गोंड
[C] बैगा
[D] सहरिया


Correct Answer: A [भील]
Notes:
भगोरिया लोकनृत्य भील जनजाति से संबंधित है।


9.निम्नलिखित में कौन सा बांध बेतवा नदी पर नहीं है?
[A] राजघाट बांध
[B] परीछा बांध
[C] माताटीला बांध
[D] बनसागर बांध


Correct Answer: D [बनसागर बांध]
Notes:
बनसागर बांध मध्य प्रदेश के शहदोल जिले में सोन नदी पर है जिससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार को सिंचाई का पानी मिलता है।

10.भगवान शिव का मंदिर ओंकारेश्वर कहाँ है?
[A] इंदौर
[B] खंडवा
[C] शिवपुरी
[D] नीमच

Correct Answer: C [शिवपुरी]
Notes:
भगवान शिव का ओंकारेश्वर मन्दिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है जो मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में है।

No comments:

Post a Comment

Latest post

....𝐌𝐨𝐫𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐁𝐨𝐨𝐬𝐭𝐞𝐫 ....

◾️2024 विस्डेन क्रिकेटर्स ऑफ द इयर रिपोर्ट प्रकाशित ◾️रिपोर्ट नुसार जगातील सर्वाधिक आघाडीचे क्रिकेटपटू ⭐️पुरुष : पॅट कमिन्स (Australia) ...