Sunday 24 April 2022

Indian Culture GK In Hindi

Indian Culture GK In Hindi


1.निम्नलिखित में कौन सा भारत में शास्त्रीय नृत्य नहीं है?
[A] कत्थक
[B] सत्रीय
[C] मणिपुरी
[D] भांगड़ा

Correct Answer: D [भांगड़ा ]
Notes:
संगीत नाटक अकादमी के अनुसार भारत में भरतनाट्यम, कथक, कुचीपुडी, ओडिशी, कथकली, सत्रिया, मणिपुरी और मोहिनीयाट्टम शास्त्रीय नृत्य हैं।

2.भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की यूनेस्को सूची में निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?
[A] कालबेलिया
[B] योग
[C] माच
[D] रामलीला

Correct Answer: C [माच]
Notes:
माच भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र से लोक थिएटर का एक रूप है।ऐसा माना जाता है कि राजस्थान के ख्याल रंगमंच के रूप में इसका जन्म हुआ था।यह अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की यूनेस्को सूची में मौजूद नहीं है।


3.निम्नलिखित में क्या आम की प्रजाति नहीं है?
[A] बंगनपल्ले
[B] अल्फोंसो
[C] सिंदूरा
[D] लाल केला

Correct Answer: D [लाल केला]
Notes:
लाल केला, केले की एक प्रजाति है। यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड जैसे देशों में होती है लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी शुरू हो गई है।



4.भारतीय मंदिरों में से कौन सी विशेषताएं मिस्र के मंदिरों के पायलन्स जैसा दिखती हैं?
[A] लाट
[B] विमान
[C] गोपुर
[D] शिखर

Correct Answer: C [गोपुर]
Notes:
भारतीय मंदिरों में गोपुर मिस्र के मंदिरों के पायलन्स जैसे दिखते हैं।


5.कंबला खेल कहाँ का खेल है?
[A] कर्नाटक
[B] गुजरात
[C] तमिलनाडु
[D] महाराष्ट्र

Correct Answer: A [कर्नाटक]
Notes:
कंबला खेल कर्नाटक का शहर है।


6.ठुमरी गायक गिरिजा देवी किस घराने से हैं?
[A] बनारस घराना
[B] आगरा घराना
[C] किराना घराना
[D] लखनऊ घराना

Correct Answer: A [बनारस घराना]
Notes:
गिरिजा देवी भारत की शास्त्रीय गायक हैं। उन्होंने ठुमरी गायन का उत्थान किया। वो बनारस घराने से ताल्लुक रखती हैं।

7.ऐलोरा का कैलाशनाथ मंदिर किसने बनवाया?
[A] राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम
[B] नरसिंहवर्मन द्वितीय
[C] राष्ट्रकूट राजा कृष्ण द्वितीय
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: A [राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम ]
Notes:
ऐलोरा का कैलाशनाथ मंदिर राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम ने बनवाया। यह चट्टान स्थित प्रसिद्ध कला है। ऐलोरा के 34 मठों और गुफाओं में से कैलाशनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध है।

8.निम्नलिखित में कौन सा गुरुनानक का जन्म स्थान है?
[A] शकरगढ़
[B] सुल्तानपुर
[C] ननकाना साहिब
[D] शाहकोट

Correct Answer: C [ननकाना साहिब]
Notes:
गुरु नानक का जन्म 1469 में ननकाना साहिब में खत्री परिवार में हुआ था। वो सिख धर्म के संस्थापक थे।


9.1893 में गणेश महोत्सव किसने शुरू किया?
[A] गणेश दामोदर सावरकर
[B] विनोबा भावे
[C] लोकमान्य तिलक
[D] नाना पाटिल

Correct Answer: C [लोकमान्य तिलक]
Notes:
1893 में गणेश महोत्सव लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने शुरू कराया। इससे इस त्यौहार को राष्ट्रीय पहचान मिली।


10.निम्नलिखित में किस राजा के निधन पर कवि ने “आद्या धारा निराधारा, निरालम्बा सरस्वती” इस प्रकार की कविता से शोक प्रकट किया?
[A] नागभट्ट प्रथम
[B] मिहिरभोज
[C] अशोक
[D] भोज परमार


Correct Answer: D [भोज परमार]
Notes:
धार के राजा भोज परमार एक प्रसिद्ध राजा थे। वो एक महान विद्वान थे। उन्हें कविराज कहा जाता था। उनके निधन पर कवि ने लिखा था:-
अद्य धारा निराधारा निरालंबा सरस्वती।
पण्डिताः खण्डिताः सर्वे भोजराजे दिवं गते ॥
(आज भोजराज के दिवंगत हो जाने से धारा नगरी निराधार हो गयी है ; सरस्वती बिना आलम्ब की हो गयी हैं और सभी पंडित खंडित हैं।)

No comments:

Post a Comment

Latest post

पठाराची स्थानिक नावे

1) गाविलगडचे पठार – अमरावती 2)  बुलढाण्याचे पठार – बुलढाणा 3) खानापूरचे पठार – सांगली 4) पाचगणीचे पठार – सातारा 5) औंधचे पठार – सातारा ...