Sunday 15 May 2022

Indian Economy के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

✍ Indian Economy के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

1. योजना आयोग द्वारा भारत को 2020 ई. तक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया दृष्टि-पत्र क्या है? – इण्डिया विजन-2020

2. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसको कहा जाता है? – डाॅ. मनमोहन सिंह

3. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना कब शुरू की गई? – 1 अप्रैल, 1951

4. ‘बुल’ एवं ‘बीयर’ शब्द किससे सम्बन्धित हैं? – शेयर बाजार से

5. ‘अन्त्योदय’ कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था? – गरीबों में सबसे अधिक गरीबों की सहायता करना

6. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन हेतु किस सूचकांक को आधार माना गया है? – कृषि श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

7. भारत निर्माण योजना का सम्बन्ध किससे है? – अवस्थापन विकास

8. किस प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजातियाँ निवास करती हैं? – मध्य प्रदेश

9. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है? – प्राथमिक घाटा

10. प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वाधिक प्राथमिकता दी गयी? – कृषि

11. इस समय भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उद्यम कौन-सा है? – भारतीय रेलवे

12. बजट घाटा का क्या अर्थ है? – कुल प्राप्तियों एवं कुल खर्च में अन्तर

13. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब की गई? – 1 अप्रैल, 1935

14. भुगतान सन्तुलन के विपरीत होने की दशा में कौन-सा कदम स्थिति सुधारने में सहायक होगा? – अवमूल्यन

15. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाने वाली बेरोजगारी का मुख्य स्वरूप क्या है? – प्रच्छन्न

16. भारत में सबसे अधिक कृषि भूमि किस फसल के अन्तर्गत है? – चावल

17. भारत की राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का है? – विनिर्माण क्षेत्र

18. पंचवर्षीय योजनाओं के इतिहास में भारत की सर्वाधिक असफल योजना किस योजना को माना जाता है? – तृतीय

19. राष्ट्रीय विकास परिषद् का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – प्रधानमन्त्री

20. भारत में कर्मचारियों के महँगाई भत्ते निर्धारित करने का क्या आधार है? – उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

21. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र के विकास पर सर्वाधिक बल दिया गया था? – उद्योग

22. किस अर्थव्यवस्था में मुद्रा के मूल्य और कीमत स्तर के बीच क्या सम्बन्ध होता है? – प्रतिलोम

23. अण्डा उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? – तीसरा

24. दसवीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत कितने प्रतिशत वार्षिक विकास दर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था? – 8%

25. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः दिखायी किस क्षेत्र में दिखाई देती है? – कृषि क्षेत्र.

No comments:

Post a Comment

Latest post

चालू घडामोडी :- 27 मार्च 2024

◆ भारत सरकारने हिंसाचारग्रस्त हैतीमध्ये अडकलेल्या भारतीयांना शेजारच्या डोमिनिकन रिपब्लिकमध्ये स्थलांतरित करण्यासाठी 'ऑपरेशन इंद्रावती&#...