Tuesday 12 April 2022

CURRENT AFFAIRS


🍁CURRENT AFFAIRS🍁

1. उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुंदरगढ़ जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत वाले किस सिंचाई बांध परियोजना का हाल ही में उद्घाटन किया?
a.    हारून विशेष
b.    रुकुरा मध्यम
c.    जलविजय तीव्र
d.    अरुणोदय मध्यम

2. किस देश की महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने टीम श्रेणी में विश्व नंबर एक का स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है?
a.    चीन
b.    बांग्लादेश
c.    भारत
d.    श्रीलंका

3. फॉर्च्यून की 40 युवा प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतीय मूल के कितने लोग शामिल हैं?
a.    04
b.    18
c.    25
d.    32

4. हाल ही में किस महिला क्रिकेटर ने 18 गेंदों में 50 रन बनाकर सबसे दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया?
a.    एलिस पेरी
b.    मिताली राज
c.    लिन्सी स्मिथ
d.    स्मृति मंधाना

5. किस देश ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए-1) देश का दर्जा देकर उसके लिए हाई-टेक प्रॉडक्ट्स की बिक्री के लिए निर्यात नियंत्रण में छूट प्रदान की?
a.    चीन
b.    इज़राइल
c.    रूस
d.    अमेरिका

6. आईसीसी ने हाल ही में किस क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ियों और स्टाफ के लोगों के बकाए का भुगतान करने के लिए फंड जारी किया है?
a. भारतीय क्रिकेट बोर्ड
b. ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड
c. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
d. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

7. कॉमनवेल्थ गेम्स की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में आयोजित सावो गेम्स में 29 जुलाई 2018 को कौन सा पदक जीत लिया है?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

   
8. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में अपनी स्थापना के कितने वर्ष पूरे होने पर लोगो जारी किया है?
a. 40 वर्ष
b. 50 वर्ष
c. 60 वर्ष
d. 90 वर्ष

9. निम्न में से किस कंपनी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई?
a. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड
b. एचडीएफसी बैंक
c. हिंदुस्तान यूनिलीवर
d. आईटीसी

10. केंद्र सरकार ने चीन और किस देश से सोलर सेल के आयात पर 25% संरक्षण शुल्क लगाया है?
a. नेपाल
b. मलेशिया
c. जापान
d. इराक

11. विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने एशियाई देशों के लिए फ़्लैश फ्लड चेतावनी प्रणाली विकसित करने का कार्य किस देश को सौंपता है?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान

12. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों में पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है?
a. बिहार सरकार
b. महाराष्ट्र सरकार
c. पंजाब सरकार
d. उत्तर प्रदेश सरकार

13. हाल ही में किस राज्य में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है?
a.    बिहार
b.    उत्तर प्रदेश
c.    हरियाणा
d.    छत्तीसगढ़

14. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस भर्ती बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी?
a.    शिक्षक भर्ती बोर्ड
b.    कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड
c.    सेना भर्ती बोर्ड
d.    न्यायाधीश नियुक्ति बोर्ड

15. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस अधिनियम में संशोधन किये जाने के लिए मंजूरी प्रदान की?
a.    एससी/एसटी एक्ट
b.    धूम्रपान निषेध एक्ट
c.    कामकाजी महिला उत्पीड़न एक्ट
d.    अपराध रोकथाम एक्ट



Explain
👇👇👇👇👇👇👇👇


1.  b. रुकुरा मध्यम
विवरण: उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुंदरगढ़ जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत वाले रुकुरा मध्यम सिंचाई बांध परियोजना का उद्घाटन किया.

2.  c. भारत
विवरण: भारत की महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने टीम श्रेणी में विश्व नंबर एक का स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है.

3.  a. 04
विवरण: फॉर्च्यून की 40 युवा प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतीय मूल के 04 लोग शामिल हैं.

4.  d. स्मृति मंधाना
विवरण: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने 18 गेंद में अर्धशतक लगाया. उन्होंने इंग्लैंड में टी-20 'किया सुपर लीग' में यह उपलब्धि हासिल की.

5. d. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए-1) देश का दर्जा देकर उसके लिए हाई-टेक प्रॉडक्ट्स की बिक्री के लिए निर्यात नियंत्रण में छूट प्रदान की.

6. b. ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड
विवरण: आईसीसी ने ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ियों और स्टाफ के लोगों के बकाए का भुगतान करने के लिए फंड जारी किया है. दरअसल, बोर्ड ने तय समय में भुगतान नहीं कर पाने के बाद आईसीसी से मदद मांगी थी.

7. a. स्वर्ण पदक
विवरण: कॉमनवेल्थ गेम्स की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय नीरज चोपड़ा (20) ने फिनलैंड में आयोजित सावो गेम्स में 29 जुलाई 2018 को स्वर्ण पदक जीत लिया.

8. c. 60 वर्ष
विवरण: नासा (नैशनल ऐरोनॉटिक्स ऐंड स्पेस ऐडमिनिस्ट्रेशन) की स्थापना भारत की आज़ादी के

करीब 11 वर्ष बाद 29 जुलाई, 1958 को हुई थी. नासा ने अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर लोगो जारी किया है.

9. a. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड
विवरण: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई.

10. b. मलेशिया
विवरण: केंद्र सरकार ने चीन और मलेशिया से सोलर सेल के आयात पर 25% संरक्षण शुल्क लगाया है. इसका उद्देश्य घरेलु सोलर सेल निर्माता सेक्टर की सहायता करना है.

11. a. भारत
विवरण: विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने एशियाई देशों के लिए फ़्लैश फ्लड चेतावनी प्रणाली विकसित करने का कार्य भारत को सौंपता है.

12. b. महाराष्ट्र सरकार
विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों में पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है.

13. d. छत्तीसगढ़
विवरण: छत्तीसगढ़ में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है.  इससे पेंशनभोगियों को ऑनलाइन पेंशन और भुगतान से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी.

14. b. कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृ‍षि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की. 

15. a. एससी/एसटी एक्ट
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 01 अगस्त 2018 को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी प्रदान की.




No comments:

Post a Comment

Latest post

मध्ययुगीन भारताचा इतिहास

✺ गुलाम वंशाची स्थापना कोणी केली? ► कुतुबुद्दीन ऐबक ✺ कुतुबमिनारचा पाया कोणी घातला? ► कुतुबुद्दीन ऐबक ✺ अडीच दिवस लागलेली झोपडी कोणी बांधली?...